खेल

रंकीरेड्डी-चिराग की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता

भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की फ्रेंच ओपन पुरुष युगल फाइनल में हार. इंडोनेशिया की शीर्ष जोड़ी केविन सुकामुलजो और मार्कस फर्नाल्डी ने 18-21, 16-21 से हराया.भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को फ्रेंच ओपन पुरुष युगल फाइनल में शीर्ष जोड़ी वाली इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्‍डी गिडोन और केविन सुकामुल्‍जो की जोड़ी ने 18-21, 16-21 से हरा दिया। भारतीय जोड़ी को प्रतियोगिता में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी पहली बार इस प्रतियोगिता के पुरुष डबल्‍स फाइनल तक पहुंची थी.अगस्त में थाईलैंड ओपन जीतने वाले सात्विक और चिराग ने सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त जापान के हिरोयुकी एंडो और युता वातानाबे को 21-11, 25-23 से हराया। इस जापानी जोड़ी से सात्विक और चिराग पिछले दो मैच हारी थी। विश्व चैम्पियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल की जोड़ी के हारने के बाद सात्विक और चिराग ही इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती बचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *