मुंगेली : महतारी वंदन योजना: श्रीमती गुलाब टंडन को ईलाज में मिल रही मदद…

नियमित सहायता राशि से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें हो रही पूरी

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि जरूरत के समय उनके लिए सहारा भी बन रही है।

योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रूपए की नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों में भी राशि का उपयोग कर पा रही हैं।

इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुरथाना निवासी श्रीमती गुलाब टंडन को योजना से मिली राशि उनके इलाज में उपयोगी साबित हो रही है।

    श्रीमती गुलाब टंडन ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें नियमित रूप से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य उपचार और दवाइयों का खर्च आसानी से उठा पा रही हैं।

पहले इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिल रही सहायता ने उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

नियमित सहायता मिलने से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। श्रीमती गुलाब टंडन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती देने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *