मुंगेली : सुशासन तिहार: समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली त्वरित सहायता

भुनेश्वरी अनंत को मिला नवीन राशन कार्ड

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविरों में आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तत्काल प्रदान कर उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम विचारपुर निवासी भुनेश्वरी अनंत को नवीन राशन कार्ड प्रदान किया गया।

    राशन कार्ड मिलते ही भुनेश्वरी के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। उन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा सरपंच-सचिव से आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी प्राप्त कर पात्रता का परीक्षण किया गया। पात्र पाए जाने पर समाधान शिविर में ही उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया।

इसी प्रकार ग्राम खपरीखुर्द निवासी हेमकुमारी डहरिया ने अपने राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया था।

दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उनके बच्चे का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया, जिससे उन्हें भी राहत मिली।

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *