मुंगेली : सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों का सहारा…

ग्राम चमारी के कालेश्वरी साहू का बना श्रम कार्ड, अब मिल सकेगा योजनाओं का लाभ

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। सुशासन तिहार आमजनों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चमारी (चि.) में आयोजित समाधान शिविर में कालेश्वरी साहू का श्रम कार्ड बनाकर उन्हें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ी राहत दी गई।

      कालेश्वरी साहू के पति सुमन साहू ने बताया कि लंबे समय से श्रम कार्ड नहीं बनने के कारण वे विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या बताई, जिस पर अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका श्रम कार्ड तैयार किया गया।

श्रम कार्ड बनने के बाद अब कालेश्वरी साहू को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे श्रमिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृत्ति एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

इससे उनके परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा का संबल मिलेगा। कालेश्वरी साहू एवं उनके पति सुमन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ है और अब उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

सुशासन तिहार के तहत जिलेभर में लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आमजनों को मौके पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *