मोहला : सुशासन तिहार 2026 : सुशासन तिहार बना जरूरतमंद परिवार का सहारा…

– जन समस्या निवारण शिविर में मिला राशन कार्ड, मेनका बाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत  आयोजित जन समस्या निवारण शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

शासन की मंशा के अनुरूप गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम कुदुरघोड़ा निवासी श्रीमती मेनका बाई के लिए भी सुशासन तिहार खुशियां लेकर आया। उनके परिवार में कुल 11 सदस्य हैं और परिवार का मुख्य आजीविका स्रोत कृषि कार्य है। बड़े परिवार के पालन-पोषण में राशन कार्ड की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

        श्रीमती मेनका बाई ने अपने ग्राम पंचायत में राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। सुशासन तिहार के अंतर्गत देववाडवी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में उनकी समस्या का निराकरण करते हुए उन्हें नया राशन कार्ड प्रदान किया गया। राशन कार्ड प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनने से अब उनके परिवार को शासकीय खाद्यान्न योजना का लाभ आसानीउ से मिल सकेगा, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिलेगी।    

           उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही हो रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। यह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *