बीजापुर : सुशासन तिहार-2026 : समाधान शिविर में वार्डवासियों ने रखीं समस्याएं और मांगे…

नगरपालिका बीजापुर के शिविर में योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच और हितग्राही लाभ वितरण

नगरपालिका बीजापुर अंतर्गत सांस्कृतिक भवन में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न वार्डों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में डॉ. अंबेडकर वार्ड क्रमांक 5, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 6, शांति नगर वार्ड क्रमांक 7, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 8, चंद्रशेखर वार्ड क्रमांक 9, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 10, मोहन लाल वार्ड क्रमांक 11 एवं सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक 12 के वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा नागरिकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया।

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं एवं युवतियों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी तथा बाल विवाह मुक्त बीजापुर बनाने की शपथ भी दिलाई। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा पात्रतानुसार सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका के पार्षदगण, सीएमओ बंशीलाल नुरुटी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *