बलौदाबाजा : कलेक्टर की संवेदनशीलता से बुजुर्ग श्याम लाल के जीवन में लौटी सुनने की शक्ति, जनदर्शन में त्वरित रूप से मिला श्रवण यंत्र…

कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशीलता से बुजुर्गो की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है।

मंगलवार को जनदर्शन में पहुंचे ग्राम रसेड़ा निवासी 77 वर्षीय वृद्ध श्याम लाल साहू के लिए नई उम्मीद लेकर आया।  लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहे श्याम लाल को तत्काल श्रवण यन्त्र मिला।

 कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुजुर्ग श्याम लाल की स्थिति को संवेदनशीलता पूर्वक लेते हुए मौके पर ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के तत्काल अनुपालन में विभाग द्वारा वृद्ध का परीक्षण कर उन्हें डिजिटल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। मशीन मिलते ही श्याम लाल के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने बताया कि अब उन्हें संवाद करने में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों को बिना किसी विलंब के मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *