मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, सात उग्रवादी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद…

सुरक्षाबलों ने मणिपुर में अलग-अलग संयुक्त अभियानों में विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से संबंधित सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मणिपुर पुलिस और अन्य केंद्रीय बलों की संयुक्त अभियान में इन सात उग्रवादियों को इंफाल पश्चिम और विष्णुपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए उग्रवादी प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट और कांगलेई यावोल कन्ना लुप से संबंधित हैं। गिरफ्तार किए गए उग्रवादी अपहरण समेत विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल थे।

सुरक्षाकर्मियों ने उग्रवादियों के कब्जे से कई दस्तावेज, सदस्यता रसीदें, नकद, मुहरें, प्रतिबंधित संगठनों के लेटरहेड और अन्य सामग्री बरामद की। इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में तीन अलग-अलग संयुक्त अभियानों के दौरान, सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा भी बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *