रक्षाबंधन पर स्नेह, विश्वास और अपनत्व का उत्सव… विधायक ललित चंद्राकर एवं अशोक चंद्राकर को बहनों ने बांधी राखी…

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास की सुंदर झलक देखने को मिली। विधायक ललित चंद्राकर एवं उनके बड़े भाई अशोक चंद्राकर की बहनों ने स्नेहपूर्वक उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर की बड़ी बहन श्रीमती सरोज चंद्राकर एवं श्रीमती सुनंदा चंद्राकर ने दोनों भाइयों को राखी बांधी। रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर परिवार में उल्लास और भावनाओं से भरा माहौल नजर आया।

भाई-बहन का रिश्ता जीवनभर के विश्वास का प्रतीक : ललित चंद्राकर

रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता केवल पारिवारिक संबंध नहीं, बल्कि बचपन की अनगिनत यादों, अपनत्व और जीवनभर साथ निभाने वाले विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “आज रक्षाबंधन के अवसर पर मेरी प्रिय बड़ी बहनों श्रीमती सरोज चंद्राकर एवं श्रीमती सुनंदा चंद्राकर ने स्नेहपूर्वक मेरी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। राखी के इस पवित्र धागे के साथ बचपन की अनमोल यादें एक बार फिर जीवंत हो उठीं—छोटी-छोटी नोकझोंक, रूठना-मनाना, साथ बिताए अनगिनत पल और हर सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का अटूट विश्वास।”

उन्होंने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां भले बदल जाएं, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में समाया प्रेम, अपनत्व और स्नेह कभी कम नहीं होता।

विधायक ने अपनी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र रिश्ता परिवार की खुशियों और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

बहनों को भेंट किया उपहार

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बहनों की सुरक्षा, सम्मान और खुशियों के लिए सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

विधायक ने क्षेत्रवासियों को भी रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द, स्नेह और एकता की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ शुभचिंतक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान रक्षाबंधन के पर्व का उल्लास, पारिवारिक आत्मीयता और भाई-बहन के प्रेम की भावनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *