प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।
ऐसे में कई शनि की मित्र ग्रह के साथ युति बनती है और कभी शत्रु ग्रह के साथ। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
मीन राशि में राहु पहले से विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में शनि व राहु की युति बनेगी। शनि व राहु की युति कई राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
शनि-राहु के प्रभाव से इन राशियों को नौकरी के साथ व्यापार में लाभ मिलेगा व भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। जानें शनि-राहु की युति का प्रभाव-
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। कार्यस्थल पर नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। इनकम के स्रोत बढ़ेंगे और पुराने सोर्स से भी धन आगमन होगा।
आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा।
2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शनि-राहु की युति लाभकारी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
कुटुंबों में वृद्धि होगी। शुभता के प्रतीक बनेंगे। धन का आगमन होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शनि-राहु का संयोग शुभ रहने वाला है। आपकी वाणी मधुर रहेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे।
कुछ जातकों का प्रेम, विवाह की ओर आगे बढ सकता है। राजनीतिक लाभ होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।