बुध की एंट्री शुक्र की राशि में, 31 मई से इन राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

बुध ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं, जो समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं। मई के महीने में दोबारा बुध गोचर करने वाले हैं।

वर्तमान में बुध ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं। बुध 31 मई के दिन शुक्र की राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि से वृषभ राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा।

बुध के वृषभ गोचर से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।     

मेष राशि       
मेष राशि के लोगों के लिए बुध का ये गोचर बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। आने वाले समय में आपकी बनाई गई हर रणनीति सफलता के कदम चूमेगी।

काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। हेल्दी डाइट लेते रहें। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। 

मकर राशि            
बुध का गोचर मकर राशि के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा।

अच्छी योजनाओं के साथ व्यापार में प्रॉफिट कमा सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें और जंक फूड खाने से बचें। धन-लाभ होने की संभावना है। मां की देख-भाल करें।  

कुंभ राशि      
बुध का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। फाइनेंशियल दिक्कतें दूर होने लगेंगी। व्यापार में धन को लेकर तनाव की स्थिति खत्म होगी।

वहीं, सूझबूझ से आप अपनी परफॉरमेंस भी इंप्रूव करेंगे। अपने जीवनसाथी को समय जरूर दें। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap