सूर्य 1 महीने बाद पलटेंगे अपनी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं, जिनकी चाल खास महत्व रखती है। मई के महीने में जल्द ही सूर्य गोचर करने वाले हैं।

वर्तमान में सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं। सूर्य 14 मई के दिन शुक्र की राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा।

शुक्र की राशि में सूर्य 14 जून तक विराजेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ गोचर से किन राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है। 

सिंह राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी और मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मेष राशि
वृषभ राशि में सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। आज आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
सूर्य का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap