18 मई तक ये राशियां रहेंगी लकी, shukra इन राशियों को देंगे धन, वैभव का वरदान…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

कला, सौंदर्य, साहित्य, प्रेम, आकर्षण, सौभाग्य सुख, वाद्य यंत्र, सितार, वीणा, सिनेमा, कोमल वस्तु, श्रृंगार एवं सुगंधित पदार्थ के कारक ग्रह शुक्र वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 24 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को दिन में 3:30 बजे देवगुरु बृहस्पति की दूसरी राशि मीन को छोड़कर भूमि, भवन, वाहन, शौर्य, साहस, ऊर्जा, बल, पौरूष के कारक ग्रह मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगा।

शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करते ही प्रभाव में परिवर्तन करेंगा।

यद्यपि कि मंगल की राशि में शुक्र बहुत शुभ फल प्रदान नहीं करते फिर भी राहु के प्रभाव से बाहर निकाल कर शुक्र अपना संपूर्ण प्रभाव दे पाने में सफल होगा। अपने इस गोचरीय परिवर्तन के साथ शुक्र 31 अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति के साथ रहेंगे।

ऐसे मैं दैत्य गुरु एवं देवगुरु बृहस्पति का एक राशि में गोचर का प्रभाव चराचर जगत सहित सभी व्यक्तियों पर पड़ेगा। शुक्र 18 मई 2024 तक मेष राशि में रहकर चराचर जगत पर प्रभाव स्थापित करेगा। 

शुक्र के परिवर्तन का मेष से कन्या मीन राशि के प्रत्येक व्यक्तियों पर निम्न व्यापक प्रभाव दिखाई दे सकता है।

मेष :- धन संबंधित कार्यों में प्रगति। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि से मन में प्रसन्नता। जीवनसाथी के सहयोग सानिध्य में प्रगति । प्रेम संबंधों में प्रगति।

वैवाहिक कार्य में सुधार की स्थिति। वाणी व्यवसाय या सेल्स मार्केट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक। साझेदारी के कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी। कलात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृष :- भोग विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। अति घनिष्ठ लोगों से तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना । मन में थोड़ी नकारात्मकता संभव ।

आर्थिक गतिविधियों में सुधार की संभावना। दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा।

मिथुन :- आर्थिक गतिविधियों में सुधार की स्थिति बनेगी। व्यापारिक विस्तार का योग बनेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

अध्ययन अध्यापन में सकारात्मक प्रगति की संभावना बनेगी। बौद्धिक क्षमता के आधार पर कार्य में सुधार होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन होगा।

कर्क :- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि की संभावना। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक गतिविधियों में सुधार की स्थिति बनेगी ।

अचल संपत्ति का लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि संभव।

सिंह :- भाई, बहनों तथा मित्रों को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी । कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं समान में वृद्धि की संभावना।

नौकरी तथा व्यवसाय में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कन्या :- धन संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी। पारिवारिक कार्यों में प्रगति की पूर्ण संभावना। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या से तनाव की संभावना। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap