पाकिस्तान में मानसिक रूप से परेशान हुईं अंजू, पति नसरुल्लाह ने बताई भारत लौटने की तारीख…

इश्क में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंची राजस्थान की अंजू अब भारत वापसी करना चाहती है।

उसके नए पति नसरुल्लाह ने ही ऐसे संकेत दिए हैं। खबर है कि अंजू की तबियत ठीक नहीं है।

इसके अलावा उनके बच्चे भी भारत लौटने की बड़ी वजह हो सकते हैं। अंजू ने जुलाई में नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और इस्लाम अपना लिया था।

पीटीआई से फोन पर कहा, ‘फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौटेगी।’ उसने कहा, ‘वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों की बड़ी ही शिद्दत से कमी महसूस कर रही है।

उसके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’ अंजू ने इस्लाम अपनाने के बाद नाम फातिमा रख लिया था। खबर है कि इससे पहले भी वह धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं।

नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू की मानसिक सेहत और खराब हो। उन्होंने कहा कि बेहतर है कि वह अपने देश जाकर बच्चों से मिले।

उसने कहा कि दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस लौट जाएगी। नसरुल्ला ने कहा, ‘इसमें कुछ समय लगेगा और संभव है कि वह अगले महीने भारत लौटे।’ उन्होंने कहा कि वीजा मिलता है, तो वह भी भारत आएंगे।

पहले पति से नहीं हुआ तलाक
नसरुल्लाह से पहले अंजू की शादी राजस्थान में रहने वाले अरविंद से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इनमें एक बेटी की उम्र 15 वर्ष है और 6 वर्षीय बेटा है।

खास बात है कि अब तक अंजू का अरविंद से तलाक नहीं हुआ है। अंजू से मिलती-जुलती कहानी पाकिस्तान से भारत पहुंचीं सीमा हैदर की है।

हालांकि, अंजू ने पाकिस्तान की यात्रा सभी दस्तावेजों के साथ की है। जबकि, सीमा पर गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने के आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap