8th Pay Commission: सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी हो, सरकार ने कर्मचारियों से मांगे सुझाव…

देश के करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है।

साथ ही कर्मचारियों और , पेंशनर्स और मंत्रालयों से सेलरी, पेंशन, इंक्रीमेंट से संबंधित सुझाव मांगे गए हैं।

दरअसल, 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च करने के साथ ही सरकार की ओर से सैलरी कैस तय की जाए, कितनी बढ़ाई जाए, फिटमेंट फैक्‍टर क्‍या रखा जाए, इसको लेकर जवाब के तौर पर सुझाव मांगे गए हैं।

कब तक दे सकते हैं सुझाव?

यदि आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो अपना सुझाव वेबसाइट के माध्यम से अपना सुझाव 8वें वेतन आयोग को भेज सकते हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो भी कर्मचारी सुझाव भेजेगा, उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सुझाव देने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

कब और कैसे भेज सकेंगे सुझाव

यदि आप 8वें वेतन आयोग को अपना सुझाव देना चाहते हैं तो आपको MyGov पोर्टल पर जाकर सुझाव देना होगा। myGov की वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक ( https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/) पर क्लिक करना होगा। यहां आपके सामने 18 तरह के सवाल होंगे, जिनपर आप अपने सुझाव दे सकेंगे।

कौन-कौन दे सकता है सुझाव?

8वें वेतन आयोग की वेबसाइट का लिंक (URL) https://8cpc.gov.in/ है। इसे क्लिक करते ही आपको यहां बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

यहं पर मंत्रालयों, विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी कर्मचारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, अदालतों के अधिकारियों/कर्मचारियों, नियामक निकायों के सदस्यों, सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघों या यूनियनों, पेंशनभोगियों, शोधकर्ताओं से सुझाव मांगे गए हैं।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस (FNPO) ने हाल ही में वेतन वृद्धि को लेकर एक नया खाका सरकार के सामने पेश किया है। FNPO ने मांग रखी है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से बढ़ाकर 3.25 किया जाए।

इसके साथ ही कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% करने का सुझाव दिया गया है। अगर यह खाका सरकार द्वारा स्वीकार की जाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम और अधिकतम बेसिक सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *