अमेरिकी दबाव के बाद वेनेजुएला ने विपक्षी नेता जुआन गुआनिपा को जेल से रिहा किया…

वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो गुआनिपा को रविवार को जेल से रिहा कर दिया गया है। वेनेजुएला पर राजनीतिक कैदियों को रिहा करने के लिए अमेरिका के दबाव के बाद गुआनिपा की रिहाई हुई है।

मानवाधिकार समूह फोरो पेनाल का कहना है कि सरकार ने आठ जनवरी से अब तक 383 राजनीतिक कैदियों को रिहा किया है।

गुआनिपा वेनेजुएला में प्रसिद्ध राजनेता हैं। वह नोबेल शांति पुरस्कार विजेता तथा विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के करीबी सहयोगी हैं।

उन्हें मई 2025 में आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके परिवार ने इन आरोपों का खंडन किया है। रिहाई के बाद गुआनिपा ने कहा, लगभग नौ महीने हिरासत में बिताए।

वेनेजुएला के वर्तमान और भविष्य के बारे में बहुत कुछ कहना है।

राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग

मचाडो ने एक्स पर बयान जारी कर गुआनिपा की रिहाई पर खुशी जताई और सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की है।

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में सैकड़ों कैदियों के लिए प्रस्तावित ”आम माफी कानून” की घोषणा की है और कहा कि काराकास में कुख्यात हेलिकोइड डिटेंशन सेंटर को खेल और सामाजिक सेवाओं के केंद्र में बदल दिया जाएगा।

हेलिकोइड जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन

इस बीच एपी के अनुसार शनिवार को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कुख्यात हेलिकोइड जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने रिश्तेदारों और मित्रों की तत्काल रिहाई की मांग की, जिन्हें उनके राजनीतिक विचारों और सक्रियता के कारण हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *