‘धांधली वाले चुनावों को ठीक करना होगा’, ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने ट्रुथ सोशल पर कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी चुनाव ‘धांधली वाले’ हैं और देश को अपनी मतदान प्रणाली में सुधार करना होगा, नहीं तो अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा।

उन्होंने पोस्ट में कुछ कानूनी मांगों का जिक्र किया है और रिपब्लिकन से उनका समर्थन करने का आग्रह किया है।

ट्रंप ने पोस्ट में ‘सेव अमेरिका एक्ट’ कहे जाने वाले प्रस्तावों के लिए रिपब्लिकन समर्थन की मांग की, जो चुनाव प्रशासन में सुधार के लिए हैं।

उन्होंने जिन प्रमुख सुधारों की मांग उठाई है, उनमें व्यक्तिगत तौर पर मतदान करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य मतदाता पहचान-पत्र, मतदाता के तौर पर पंजीकरण के लिए अमेरिकी नागरिकता के सुबूत की अनिवार्यता और मेल-इन वोटिंग को सिर्फ बीमारी, विकलांगता, सैन्य सेवा या यात्रा के मामलों तक सीमित करना शामिल है।

नहीं तो हमारा देश नहीं बचेगा

ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय अस्तित्व के मुद्दे के तौर पर पेश किया है। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी चुनाव दुनियाभर में मजाक का पात्र बन गए हैं। या तो हम इन्हें ठीक करेंगे, या फिर हमारा देश नहीं बचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *