वायरल VIDEO ने बढ़ाई हलचल, कतर PM ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को नजरअंदाज किया?…

सोशल मीडिया पर इस समय स्विट्जरलैंड से आया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है। दावा किया जा रहा है कि स्विट्जरलैंड में चल रही एक हाई-लेवल बैठक के दौरान कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान अल थानी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को नजरअंदाज किया।

हालांकि इस बात को इतनी तबज्जो इसलिए भी दी जा रही है, क्योंकि वायरल वीडियो में ये देखा जा रहा है कि कतर के प्रधानमंत्री अल थानी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का तो गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन वहीं खड़े जेडी वेंस को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे अमेरिका की ‘राजनयिक बेइज्जती’ के तौर पर देख रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा वाकया स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में हुआ, जहां पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध को रोकने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में चार देश अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर शामिल हुए थे।

अब समझिए वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में कतर के प्रधानमंत्री और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से गले मिलते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कमरे में थोड़े पीछे खड़े नजर आ रहे हैं, जिनसे किसी ने हाथ नहीं मिलाया।

वीडियो के सामने आने के साथ ही एक्स पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। यूजर्स का कहना है कि कतर और ईरान ने मिलकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति को सरेआम ‘जलील’ किया है और उनसे बात करने से मना कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर दावों की बाढ़ आई हुई है, लेकिन शामिल चारों देशों में से किसी भी सरकार या अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर इसे ‘बेइज्जती’ या विवाद का नाम नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *