चंडीगढ़ मर्डर केस की जांच में नया मोड़, सांबा से जुड़े तार; पूछताछ में हुए कई खुलासे…

चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में दुकान नंबर 14 श्री कुमार मेडिकोज में जानकी दास की हुई हत्या में कई अहम खुलासे सामने आ रहे है। रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी रैंक एवं कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सांबा थाना पहुंच कर अमित कुमार उर्फ़ शराबी, विवेक मेहरा, अजय कुमार और माणिक सनहोत्रा से गहन पूछताश की।

पूछताश के दौरान यह सामने आया कि अमित कुमार उर्फ़ शराबी को इस हत्या के डेढ़ लाख रूपए मिल चुके थे। 10 जून की सुबह पहुंचते ही यह सभी अलग अलग ग्रुप में बंट गए।

चंडीगढ़ पहुंचते ही अमित, आर्यन और सन्नी को पहले एक मोटर साइकिल मिली और उसके बाद इनको जानकी दास की हत्या के बारे में बताया गया जिसके बाद इन तीनो ने दुकान की रैकी की और अगले दिन इनको 50 हज़ार रुपए मिल गए जिसके बाद वह दोबारा से तीनों ने दुकान की रैकी की।

12 जून को इन्हे डेढ़ लाख रूपए और मिले जिसके बाद इन्होने कपड़े एवं जूते खरीदे और फिर से शाम को अंतिम बार रैकी की और 13 जून को इन्हे गोल्डी ढिल्लों के अन्य गुर्गो से इनको तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल समेत एक और पिस्टल दिया, पिस्टल मिलते ही इन्होने जानकी दास को गोलियों से छलनी कर दिया और चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में ही दोनों पिस्टल एक लिफाफे में डाल कर फेंक दी।

उसका वीडियो बनाकर गोल्डी ढिल्लों को भेज दी ताकि वह उसे वहां से आसानी से उठा सके और मोटर साइकिल भी ठिकाने लगाकर बस में बैठ गए। हत्या करने के बाद उन्हें मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया था परन्तु यह पहले दिल्ली पहुंचे और उसके बाद जम्मू लौट आए जहां पर पुलिस ने उन्हें एक एक करके गिरफ्तार कर लिया।

जिगाना पिस्टल नहीं मिलना पुलिस के लिए बना सिरदर्द

जानकी दास की हत्या में इस्तेमाल हुआ जिगाना पिस्टल यही तक नहीं मिल पाया है जोकि चंडीगढ़ पुलिस के लिए एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस लगातार तलाशी अभियान कर रही है और अन्य संपर्क के माध्यम से पिस्टल को बरामद करने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *