भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करने की सुविधा को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। अब कोई भी आधार धारक 14 जून, 2027 तक बिना किसी शुल्क के अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।
इस फैसले की घोषणा 13 मई, 2026 को जारी एक आधिकारिक ज्ञापन के जरिए की गई थी। UIDAI ने बताया कि यह विस्तार लोगों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद किया गया है, जो पोर्टल के जरिए अपने आधार विवरण को डिजिटल रूप से अपडेट कर रहे हैं।
आधार केंद्रों पर अपडेट के लिए लगती है फीस
मालूम हो कि, यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को myAadhaar प्लेटफॉर्म के जरिए पहचान का प्रमाण (PoI) और पते का प्रमाण (PoA) दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देती है, जिसके लिए उन्हें भौतिक आधार केंद्रों पर अपडेट के लिए आमतौर पर ली जाने वाली फीस का भुगतान भी नहीं करना पड़ता है।
अगर बात की जाए आधार दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने की तो, उपयोगकर्ता myAadhaar पोर्टल पर जाकर आधार दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं।
नाम ऑनलाइन अपडेट करने के लिए उपयोगकर्ताओं को ये करना होगा:
इसमें सबसे आधार संख्या और OTP का उपयोग करके लॉग इन करें
वैध PoI और PoA दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें
अनुरोध ऑनलाइन जमा करें
आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए 14-अंकों का अपडेट अनुरोध संख्या (URN) सहेज कर रखें
पता ऑनलाइन अपडेट करने के लिए उपयोगकर्ताओं को ये करना होगा:
आधार स्व-सेवा अपडेट पोर्टल पर लॉग इन करें
‘Proceed to Update Address’ (पता अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें) पर क्लिक करें
नया पता दर्ज करें और सहायक प्रमाण अपलोड करें
अनुरोध जमा करें और ट्रैकिंग के लिए URN नोट कर लें
एक बार अनुरोध स्वीकृत हो जाने पर, उपयोगकर्ता अपडेटेड आधार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।