बालोद : मॉडल आंगनबाड़ी बनाने का कार्य प्रगति पर, निर्धारित समयावधि में किया जाएगा कार्य पूर्ण…

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी जानकारी

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि बालोद जिले में जिला खनिज न्यास संस्थान के माध्यम से 15 आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट बनाए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है।

जिसके अंतर्गत नियमानुसार क्रय समिति के गठन एवं अनुमोदन से भंडार क्रय नियम का पालन करते हुये जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा की जाकर कार्य आदेश जारी किया गया है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत फर्म के द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण करते हुये कुछ आवश्यक सामग्री क्रय पश्चात बिल प्रस्तुत करते हुये कार्य के सुचारू एवं समयबद्ध संपादन के लिये राशि की मांग की गई जो नियमानुसार सक्षम अधिकारी एवं समिति के अनुमोदन उपरांत ही फर्म को दिया गया।

श्री पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में भी कार्य प्रगति पर है। निविदा की शर्तों में कार्य पूर्ण करने की अवधि 90 दिवस निर्धारित है, कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जायेगा। कार्य की प्रगति की मानिटरिंग हेतु परियोजना अधिकारियों के द्वारा सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *