भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी उन टिप्पणियों को लेकर घेरा, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम के खिलाफ आरोप लगाए हैं।
भाजपा ने उनके आरोपों को पाखंड बताया और दावा किया कि बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद विपक्षी गठबंधन ”आइएनडीआईए” पूरी तरह बिखर गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में किए गए वीडियो में आरोप लगाया कि राहुल गांधी हार के बाद ही चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जहां उनकी पार्टी जीतती है, वहां परिणाम स्वीकार कर लेते हैं।
‘जवाबदेही कोई नहीं’
पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बगैर सुबूत के बार-बार आरोप लगाते हैं और अदालतों में ऐसे दावों को स्वीकार नहीं किया जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जवाबदेही से बचने के लिए ऐसे दावे किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया था?
इससे पहले राहुल ने भाजपा पर चुनाव आयोग की मदद से असम और बंगाल में जनादेश की चोरी का आरोप लगाया था।