जम्मू-कश्मीर में फिर बढ़ेगा गर्मी का असर, 26-27 मई के लिए लू का अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

पिछला सप्ताह पांच दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने के बाद दो दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से हल्की राहत मिली है तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 26 और 27 मई को प्रदेश में मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है।

इस दौरान खासकर जम्मू संभाग के कई इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ेगी तथा कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना जताई गई है। 28 और 29 मई को मौसम फिर करवट लेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के दौर देखने को मिल सकते हैं।

वहीं 30 मई से 2 जून तक मौसम आंशिक रूप से बादलों भरा रहेगा और कुछ स्थानों पर देर दोपहर के समय हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

प्रचंड गर्मी के बीच मिली राहत

पिछले सप्ताह से जारी प्रचंड गर्मी के बाद रविवार को मौसम में राहत देखने को मिली और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उसके आसपास दर्ज किया गया।

जम्मू में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बनिहाल में अधिकतम 26.5 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बटोत में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भद्रवाह में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में अधिकतम 20.8 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आई इस गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही 25 से 27 मई के बीच जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने तथा कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *