मणिपुर में एक बार फिर तनाव: दो समुदायों के बीच गोलीबारी, 6 लोग घायल…

मणिपुर के उखरुल जिले के सिनाकेथेई और मुल्लम गांवों के बीच शुक्रवार को दो अलग-अलग समुदायों के सशस्त्र कार्यकर्ताओं के बीच हुई गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए।

इंफाल के पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल छह लोगों में से तीन कुकी समुदाय के और तीन नगा समुदाय के हैं। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसी बीच, कुकी-जो समुदाय बहुल चूड़चंदपुर जिले में जातीय हिंसा से प्रभावित विस्थापित लोगों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *