मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पड़ रही गरमी से कुछ राहत मिलने की भविष्यवााणी की है।
आइएमडी ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्यियस तक गिरावट की उम्मीद जताई है।
साथ ही कहा है कि कई जगह तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। हालांकि, राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
कब तक रहेगी भीषण गर्मी?
आइएमडी के अनुसार, 31 मई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में कई स्थानों पर तेज आंधी-तूफान आने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान के कुछ कुछ क्षेत्रों में 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। आइएमडी ने किसानों से अपील की है कि वे खड़ी फसलों और कटे हुए उत्पादों को सुरक्षित रखें।