Stock Market Today Live: यूएस-ईरान वार्ता की उम्मीदों से बाजार में जोरदार उछाल, निफ्टी 24000 के पार; ग्रो, सुजलॉन और LIC के शेयरों में तेजी…

मंगलवार को बंद रहने के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) अच्छी मजबूती के साथ खुला। NSE-BSE पर तेजी दिख रही है। 

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वालों शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, ONGC और कोल इंडिया शामिल हैं।

भारतीय रुपया बुधवार को सोमवार के 93.38 के बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त के साथ 93.17 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही थी। निफ्टी 325.35 अंक या 1.36 फीसदी उछलकर 24,168 पर था। सेंसेक्स 77,982.87 पर था और इसमें 1135.30 अंक या 1.48% फीसदी की तेजी दिख रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *