LIC Share Price: 1:1 बोनस शेयर के ऐलान के बाद एलआईसी के शेयरों में जोरदार तेजी, 830 रुपये के पार पहुंचे भाव; एक्सपर्ट्स ने बताए अगले टारगेट…

बोनस शेयरों (LIC Bonus Issue) के एलान के बाद एलआईसी के स्टॉक्स (LIC Share Price) में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है और यह शेयर 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने शेयरों की लिस्टिंग के बाद पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इस सरकारी बीमा कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू देने का एलान किया है।

एलआईसी के शेयर सुबह 830 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 837 रुपये तक चले गए। शेयरों में जारी इस तेजी पर आनंद राठी इन्वेस्टमेंट फर्म के टेक्निकल एक्सपर्ट जिगर एस पटेल ने अहम टारगेट लेवल दिए हैं।

एलआईसी ने 13 अप्रैल को 6,325 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाकर 1:1 अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि एलआईसी के मौजूदा शेयरधारकों को हर इक्विटी शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा, जिससे बकाया शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।

बता दे किं पिछले एक साल में LIC के शेयरों ने लगभग 6 प्रतिशत रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फिलहाल, इस सरकारी बीमा कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 5.25 लाख करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *