बंगाल में सनसनीखेज वारदात: हावड़ा में घरेलू सहायिका ने धारदार हथियार से डॉक्टर की हत्या की, फिर खुद थाने पहुंची…

हावड़ा जिले के बाली इलाके में घरेलू सहायिका ने धारदार हथियार से वार कर एक चिकित्सक की हत्या कर दी और बाद में थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पेशे से होम्योपैथी चिकित्सक रामकृष्ण चालकी गुरुवार को अपने फ्लैट में रक्तरंजित अवस्था में पाए गए।

उनके घर में लंबे समय से काम कर रही ताप्ती उर्फ फुली ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी और बाद में थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। प्राथमिक जांच में चिकित्सक और घरेलू सहायिका के बीच कथित नजदीकी संबंध और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ रहा है।

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि युवती ने संबंधों के आधार पर चिकित्सक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

मृतक के भाई श्रीधर ने कहा कि रामकृष्ण फ्लैट में अकेले रह रहे थे और खाना बनाने के लिए एक महिला को रखा गया था। परिवार का आरोप है कि पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *