महाराष्ट्र में सनसनी: पत्नी के मायके से लौटने से इनकार पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जला…

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है, जिसने पत्नी के मायके से वापस न लौटने पर अपने ससुराल के घर में आग लगा दी।

दरअसल, आरोपी मिथुन पडवी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अपने मायके में रह रही थी। जिसके बाद वह अपने मायके जाकर रहने लगी।

जब पति के बुलाने पर भी नहीं गई तब…

पति द्वारा बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वह पति के घर नहीं आई। जब ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर ससुराल वाले घर में आग लगा दिया।

पड़ोसी का भी घर जलकर राख

गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग ने इतना विकराल हो गई कि पड़ोस के एक और घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोपी की तलाश शुरू

एनडीटीवी के अनुसार, पदवी घटनास्थल से तुरंत फरार हो गया, और उसकी सास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि लोग भीषण आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बावजूज घर जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *