संपर्क क्रांति ट्रेन लूटकांड का खुलासा: रामपुर में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, एक घायल…

संपर्क क्रांति ट्रेन में दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। घटना में शामिल चार बदमाशों को जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल भी हुआ है। चारों को रविवार सुबह पांच बजे बिलासपुर से पकड़ा है।

थाना जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। इनमें नानकमत्ता के गौरव और मिश्रा सिंह हैं, जबकि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव के भारत और डेविड हैं।

इन बदमाशों की तलाश में चार दिन से पुलिस की टीमें लगी थीं। इनके पास से लूट के 1.38 लाख रूपये बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में मिश्रा सिंह के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

संपर्क क्रांति में लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

लूट की घटना 15 अप्रैल की है। उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर में दिनेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर निवासी रीतिक मंडल रुद्रपुर सिटी से ट्रेन में दिल्ली के लिए चले थे।

उनके साथ साहिब सिंह भी थे। बिलासपुर स्टेशन से पहले उनके पास कुछ लोग आए और खुद को पुलिस बताकर तलाशी लेने लगे। पूछने पर कहने लगे कि दोनों तस्कर हो।

ढाई लाख रुपये निकाल लिए और मोबाइल फाेन फेंक दिए

तीनों ने उनके और उनके साथी के पास रखे ढाई लाख रुपये निकाल लिए और मोबाइल फाेन फेंक दिए। इसके बाद बिलासपुर स्टेशन से पहले ट्रेन हल्की होने पर कूदकर भाग गए। तब उन्हें लूट का अहसास हुआ।

इस मामले में जीआरपी थाना रामपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जीआरपी और आरपीएफ की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी थीं। एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला तीन दिन से रुद्रपुर में डेरा डाले हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *