अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अंतर्रार्ष्ट्रीय योग दिवस पर मानपुर में सामूहिक योगाभ्यास में हुए शामिल
मानपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के मानपुर के मिनी स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की थीम पर आधारित सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि के बतौर अहिवारा विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
*राष्ट्र को नशा मुक्त कराने दिलाई शपथ*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अहिवारा विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसका अनुसरण आज संपूर्ण विश्व कर रहा है।
यह मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने की उत्कृष्ट क्रिया है, जिसे आप अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाकर तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के तहत परिवार, समाज तथा राष्ट्र को नशे की सामाजिक बुराई से मुक्त कराने हर संभव समन्वित प्रयास करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पौध रोपण भी किया गया।
*विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का हुआ अभ्यास*
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम योग ट्रेनर श्री अभिषेक श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मण्डावी, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चों ने शामिल होकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।