ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल तेज, स्टार्मर के इस्तीफे की संभावना और लेबर पार्टी में नेतृत्व संघर्ष…

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इस आशय के संकेत बीते दो दिनों से मंत्रियों, लेबर पार्टी के नेताओं, पार्टी के चंदादाताओं और ट्रेड यूनियन नेताओं से उनकी लगातार मुलाकात से मिल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार निकाय चुनाव में लेबर पार्टी की बड़ी हार के बाद से इस्तीफे का दबाव झेल रहे स्टार्मर ने अंतत: पद छोड़ने का फैसला किया है।

फिलहाल, नए नेता की दौड़ में सबसे आगे एंडी बर्नहम नजर आ रहे हैं।

खुद स्टार्मर ने संकेत में उनके नाम की सिफारिश कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टार्मर के पद छोड़ने के आसार व्यक्त करते हुए कहा कि आव्रजन और ऊर्जा को लेकर स्टार्मर की नीतियां उनके विफल होने का सबसे बड़ा कारण रहीं।

देश में लेबर पार्टी के खिलाफ बने माहौल के बीच एंडी बर्नहम ने इसी सप्ताह उत्तर इंग्लैंड की मेकरफील्ड सीट के प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसलिए अन्य पार्टी नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री पद के लिए उनका दावा सबसे ज्यादा मजबूत माना जा रहा है।

पार्टी में नेता पद के लिए कोई विवाद नहीं

स्टार्मर ने साफ किया है कि दो वर्ष पूर्व उनके नेतृत्व में लेबर पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता था लेकिन अब वह हर स्थिति के लिए तैयार हैं। पार्टी में नेता पद के लिए कोई विवाद नहीं है।

हमारे लिए एंडी बर्नहम महत्वपूर्ण हैं। लेकिन यह भी कहा कि अगर किसी मुकाबले की स्थिति बनती है तो वह उसका सामना करेंगे। वैसे गार्जियन अखबार के मुताबिक लेबर पार्टी के करीब 300 सांसद नया नेता चुने जाने के पक्ष में हैं।

ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री पीटर कायल ने कहा है कि हमारे लिए यह सप्ताहांत मुश्किल भरा है, प्रधानमंत्री भी स्थिति को समझ रहे हैं। हमें इस समय राजनीतिक वास्तविकताओं, चुनौतियों और अवसरों का सामना करना पड़ रहा है।

पीटर ने यह बात स्टार्मर की भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कही है। सूत्रों के अनुसार स्टार्मर जल्द इस्तीफा दे सकते हैं लेकिन पार्टी में नए नेता का चुनाव होने तक कई हफ्ते 10, डाउनिंग स्ट्रीट में रहकर कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *