रायपुर : अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 17.2 लीटर जब्त, दो गिरफ्तार…

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य सरकार अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में रायगढ़ जिला कलेक्टर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 17.2 लीटर शराब जब्त की है। 

आबकारी वृत्त-खरसिया की टीम ने मिली शिकायतों के आधार पर ग्राम सोंड़का और बासनपाली में दबिश दी।

आबकारी उप निरीक्षक कुशल पटेल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में ग्राम सोंड़का निवासी परदेशी कंवर के कब्जे से 10.200 लीटर और ग्राम बासनपाली निवासी उमा बंजारे के कब्जे से 7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *