भारत-ओमान के बीच विशेष सैन्य प्रशिक्षण संपन्न, रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती…

पश्चिम एशिया संकट के बीच ओमान और भारत की सेना ने विशेष सैन्य प्रशिक्षण पहल के माध्यम से अपनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और सशक्त किया है।

इसका नेतृत्व एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (मुख्यालय आईडीएस) के अधिकारियों ने भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मियों के साथ मिलकर किया। इसका उद्देश्य परिचालन समन्वय और संयुक्त रसद तैयारियों पर जोर देना था।

भारत-ओमान के बीच रक्षा सहयोग

आइडीएस मुख्यालय ने पोस्ट किया, भारत-ओमान रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करते हुए दो भारतीय मोबाइल प्रशिक्षण टीमों (आइएमटीटी) ने ओमान के सुल्तान के सशस्त्र बलों (एसएएफ) के कर्मियों के लिए सैन्य प्रशिक्षण आयोजित किया।

आइएमटीटी में आइडीएस मुख्यालय और तीनों सेनाओं के अधिकारी शामिल थे। इस प्रशिक्षण में ओमान की शाही सेना, शाही नौसेना, शाही वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के लगभग 110 अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा 18 मई को ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से हुई टेलीफोन वार्ता के कुछ दिनों बाद इस सैन्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *