रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के तहत बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविर एवं जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित…

87 आवेदनों में से 65 का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

जनभागीदारी अभियान ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले’’ की शुरुआत, 18 से 25 मई तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत बलरामपुर जिला के नगर पालिका परिषद के ऑडिटोरियम भवन में सोमवार को जनसमस्या निवारण शिविर एवं जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिविर में नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित कुल 87 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 65 आवेदनों का त्वरित निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कार्यक्रम के दौरान ‘‘जनभागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’’ थीम पर 18 से 25 मई तक संचालित होने वाले विशेष जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिविर में राजस्व, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कौशल विकास, नगर पालिका एवं क्रेडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा अनेक मामलों का तत्काल समाधान किया।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

खाद्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, विभिन्न वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दीपक एक्का सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *