लखीमपुर हादसे पर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी हादसे में 10 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएओ से सोमवार दोपहर को ट्वीट किया गया। बता दें कि खीरी में ट्रक और मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग गाड़ी की सीट के नीचे ही फंस गए। वाहन को काटकर लोगों के शव को बाहर निकाला गया। 

इस हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मदद किया, पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक 10 लोगों की जान जा चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *