OnePlus जल्द ही अपना एक और नया अल्ट्रा फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी जल्द ही OnePlus Ace 6 Ultra के नाम से एक और नया फोन पेश करने वाली है।
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर आने वाले Ace सीरीज के स्मार्टफोन के लिए ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है, जिनमें इसके डिजाइन, कलर और उपलब्धता की जानकारी मिलती है।
कहा जा रहा है कि ये एक गेमिंग-फोकस्ड डिवाइस होने वाला है और अभी चीन में इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली 6.8-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। आइये जानते हैं कि डिवाइस में और क्या क्या खास होने वाला है…
‘Ace Awakening’ कलर में आएगा OnePlus Ace 6 Ultra
वनप्लस ने अपनी एक Weibo पोस्ट में बताया है कि OnePlus Ace 6 Ultra जल्द लॉन्च होगा। हालांकि डिवाइस की सटीक लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन कंपनी ने कई टीजर पोस्ट किए हैं जिनमें जल्द ही लॉन्च होने वाले इस डिवाइस का डिजाइन दिखाया गया है।
कंपनी इस फोन को ‘Ace Awakening’ कलर में टीज कर रही है, जिसमें मेटल क्यूब कैमरा डिजाइन और बीच में एक चमकता हुआ Ace लोगो दिखाई दे रहा है। पीछे का कैमरा मॉड्यूल पिछले पैनल के ऊपर-बाएं कोने में लगा है।
OnePlus Ace 6 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली 6.78-इंच की OLED LTPS डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इस डिवाइस में लेटेस्ट Android 16 मिल सकता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में 8,500mAh की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
OnePlus Ace 6 Ultra के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने वाला है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा।
जबकि सामने की तरफ इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में ‘Plus Key’ भी मिल सकती है।