रायगढ़ : किरोड़ीमलनगर में नवनिर्वाचित पार्षद को दिलाई गई शपथ…

नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के वार्ड क्रमांक 6 के उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद श्री ललित नंदकुमार यादव का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्षद श्री ललित नंदकुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हरि किशोर चंद्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती रुखसाना इकबाल, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री अजय अग्रवाल, श्री वाल्मीकि चौहान, श्री अतुल शर्मा, श्री अमरनाथ सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह चंदेल, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *