न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बच्चों को NBA मैच देखने की अनुमति देने के लिए उनके सोने के समय में अस्थायी ढील देने का फैसला किया है…

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बच्चों के सोने के सरकारी समय में अस्थायी रूप से ढील देने का एक अनोखा सरकारी आदेश जारी किया है। प्रशासन के इस मजेदार फैसले के पीछे की वजह खेल के प्रति दीवानगी है।

दरअसल, एनबीए फाइनल का रोमांच चरम पर है और स्थानीय प्रशासन चाहता है कि शहर के बच्चे अपनी घरेलू बास्केटबॉल टीम न्यूयॉर्क निक्स का पूरा उत्साहवर्धन कर सकें। बच्चों के मनपसंद मैच देर रात तक चलते हैं, इसी वजह से मेयर ने यह कदम उठाया ताकि बच्चे बिना किसी पाबंदी के अपनी पसंदीदा टीम का लाइव मैच देख सकें।

अब रात 10 बजे के बाद भी जाग सकेंगे बच्चे

इस नए अस्थायी आदेश के लागू होने से पहले तक शहर में बच्चों के सोने का एक तय सरकारी समयानुसार ढांचा था, जिसके तहत उन्हें रात 9 से 10 बजे के बीच सो जाना होता था।

हालांकि, मेयर द्वारा रीपीलिंग किड्स बेडटाइम्स फॉर निक्स फाइनल्स रन नामक आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद अब बच्चे देर रात तक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

बच्चों ने हाथ के निशान से दी मंजूरी

मेयर जोहरान ममदानी के इस आदेश से न्यूयॉर्क के बच्चे बेहद उत्साहित हैं। इस फैसले के सामने आने के बाद बच्चों ने भी अनोखे अंदाज में रिस्पॉन्स दिया।

उन्होंने अपने हाथों के निशान बनाकर इस आदेश पर अपनी खुशी की मंजूरी की मुहर लगाई और बच्चों के प्रति ऐसा दोस्ताना रुख अपनाने के लिए मेयर को धन्यवाद भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *