पटना से नेपाल तक नशीले इंजेक्शन का नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का खुलासा…

पटना में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं व इंजेक्शन का धंधा किया जा रहा है। नेपाल के तस्कर भी पटना से नशीली सूई की खेप लेकर अपने ठिकाना तक पहुंचाने का काम करते रहे है।

पिछले महीने सदर थाने की पुलिस ने न्यू फोरलेन मधुबनी मादापुर चौबे के समीप से वाहन जांच के दौरान प्रतिबंधित नशीली सूई की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि ये सभी चार पहिया वाहन से प्रतिबंधित नशीली सूई (इंजेक्शन) को पटना से नेपाल ले जा रहे थे।

तलाशी में इनके वाहन पास से 6300 एम्प्यूल (पीस) प्रतिबंधित नशीली सूई, चार मोबाइल फोन, 57 हजार आठ सौ रुपये बरामद किए गए थे। इनके तार अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े होने की बात सामने आई थी।

बता दें कि मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार सदर पुलिस मधुबनी न्यू फोर लेन स्थित मादापुर चौबे के पास वाहन जांच के दौरान टाटा सुमो विक्टा में सवार इन सभी को पकड़ा था।

तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि के आजाद अंसारी, चुमन राय, रक्सौल के मो. सलीम और सोनू कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई थी। इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से प्रतीत हुआ था कि उक्त सूई का नशे के व्यापार के रूप में किया जा रहा है।

आरोपितों के पास से जब्त किए गए मोबाइल का काल डिटेल खंगाला गया। इसमें नशीली सूई की तस्करी में शामिल कई तस्करों के नंबर मिले थे। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *