तेज आंधी बारिश के कारण बुधवार को गोरखपुर – कप्तानगंज- थावे रेल मार्ग पर तेज आंधी बारिश के चलते 2 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। शाम 05.40 बजे कठकुईया रेलवे स्टेशन स्थित समपार फाटक का फाउंडेशन उखड़ गया जिससे बूम बैरियर ओएचई तार से सट गया।
कठकुईया-रामकोला रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर बिजली का तार (ओएचई) और पेड़ गिर जाने के कारण ट्रेनो का आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कप्तानगंज टावर बैगन और सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिंगनल पडरौना साथ स्टाफ एवं इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर गए।
कड़ी मशक्कत के बाद रात 08:59 बजे के आस पास ओएचईके को ट्रैक फिट दिया गया। सिग्नल विभाग द्वारा गेट मरम्मत कार्य जारी रहा। ट्रेनों को स्लाइडर बूम लगाकर चलाए जा रहा है। 15134 नंबर की छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस रामकोला रेलवे स्टेशन पर समय शाम 06.50 बजे से 09 बजे तक खड़ी रही।