‘मोदी ट्रंप से करें जवाब-तलब’, तीन भारतीयों की मौत और NEET लीक पर केजरीवाल का हमला…

होर्मुज में जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीयों की हत्या पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं।

केजरीवाल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने तीन भारतीयों की हत्या को लेकर कड़ी नाराजगी जताने की प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक वीडियो संदेश एक्स पर साझा कर कहा कि प्रधानमंत्री फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं, केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि तीन भारतीयों की हत्या पर भारत का सख्त विरोध और गुस्सा उन तक पहुंचाएंगे।

टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने पर उठाए सवाल 

वहीं, केजरीवाल केजरीवाल ने नीट परीक्षा को लेकर 22 जून तक टेलीग्राम एप पर पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है। इसलिए इस तरह के बेतुके कदम उठाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहरा कि सेना के जहाज़ों से पेपर ट्रांसपोर्ट करने और टेलीग्राम बंद करने से पेपर लीक हाेना नहीं रुकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक का धंधा अरबों का है, पैसा टाप तक जाता है। उन्होंने तंज कसा कि पेपर लीक बंद कर दिए तो एमएलए और एमपी खरीदने के पैसे कहां से आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *