बलौदाबाजार : जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महतारी सदन का लोकार्पण…

सुशासन तिहार शिविर में शामिल होने पहुंचे जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम वटगन में महतारी सदन का लोकार्पण किया।

श्री जायसवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर महतारी सदन का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने लगभग 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की सराहना की।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य करने के साथ ही योजनाएं लागू की हैं।

इसमें महतारी सदन का निर्माण भी प्रमुख है। महतारी सदन गांव के स्व सहायता समूह के लिये काफी उपयोगी सिद्ध होग़ा। यहां समूह की महिलाएं बैठ कर हिसाब -किताब आगे की रणनीति पर चर्चा सहित अन्य सामाजिक कार्य के लिये भी उपयोग कर सकती है। उन्होंने कहा कि भवन बहुत अच्छा बना हैं, इसका  रख रखाव बेहतर ढंग से होना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ, सनम जांगड़े,कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव सविता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *