एमसीबी : ’सुशासन तिहार में गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्पः ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ली ‘नशा मुक्ति की शपथ’…

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के पूर्व  बड़गांवखुर्द जिला स्तरीय शिविर में हुआ विशेष आयोजन

समाज कल्याण विभाग की पहल पर समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प’

30 मई 2026: जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जिला स्तरीय शिविर में आज एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की गई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

आगामी 31 मई को मनाए जाने वाले “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” और देशव्यापी “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शिविर में उपस्थित समस्त जनों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।

समाज कल्याण विभाग (जिला एमसीबी) के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में शिविर स्थल पर मौजूद सभी ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों तथा जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक सुर में नशामुक्ति का संकल्प लिया।

जीवन भर नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
शपथ ग्रहण के दौरान सभी उपस्थित जनों ने हाथ आगे बढ़ाकर यह प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद, सिगरेट, शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही अपने परिवार, आस-पड़ोस और पूरे ग्रामीण क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जागरूक करेंगे। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
इस सामूहिक शपथ ग्रहण में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस सुशासन तिहार का असली उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हमारा हर गांव और हर घर नशामुक्त बनेगा।

विशेषकर युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। यह आयोजन सुशासन तिहार के मुख्य आकर्षणों में से एक रहा, जिसने शासकीय योजनाओं के लाभके साथ-साथ सामाजिक सुधार का भी एक बड़ा संदेश क्षेत्र में प्रसारित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *