वियतनाम में यात्रियों से भरी स्लीपर बस में भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

मंगलवार की सुबह वियतनाम में एक हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 5 घायल बताए जा रहे हैं। यह बस लाम डोंग प्रांत से हो ची मिन्ह सिटी जा रही थी।

वियतनाम के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 24 सीटों वाली इस बस में आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए।

आग पूरी तरह खाक

सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें बस आग की लिपटों में घिरी हुई दिख रही है। हादसे में आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह बस तड़के करीब 2:30 बजे हंग थिन्ह कम्यून से गुजर रही है। इस दौरान बस रास्ते से भटक गई और हाईवे के किनारे बने एक ऊंचे हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर के बावजूद गाड़ी चलती रही और फिर दूसरी बार किसी जगह टकरा गई।

दूसरी टक्कर के बाद लगी आग

इस दूसरी टक्कर के तुरंत बाद बस के नीचे से आग की लपटें उठने लगीं और पूरा पैसेंजर केबिन आग की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने लोगों को जल्दी से बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई लोग अंदर ही फंसे रह गए।

इमरजेंसी टीमों को आग पर काबू पाने में करीब 30 मिनट लग गए। बाद में बस के जले हुए मलबे से 7 लोगों के शव बरामद किए गए। घायलों में से एक को मामूली चोट आई थी, जिसे बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *