चतरा-हजारीबाग सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में कमांडर सहदेव समेत 4 इनामी नक्सली ढेर…

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की भीषण मुठभेड़ में सबजोनल कमांडर सहदेव समेत चार इनामी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सहदेव पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ चतरा के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बटुका इलाके में हुई। माओवादी गतिविधियों के लिए यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता रहा है।चतरा व हजारीबाग पुलिस के साथ कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया।

सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। मुठभेड़ करीब दो घंटों तक चली, जिसमें चार नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायस लिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से हथियार, कारतूस और नक्सली उपयोग की सामग्री भी बरामद होने की सूचना है।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

किस-किस नक्सली की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जल्द की जाएगी। सूचना मिलते ही एसपी स्वयं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *