बेमेतरा : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, श्रम कानूनों की दी गई जानकारी…

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2026-27 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन में नवीन निर्माणाधीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन बेमेतरा में कार्यरत श्रमिकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव स्वर्णलता ओम यादव द्वारा श्रमिकों को श्रम कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस दौरान उन्होंने श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 01 मई को श्रमिकों के सम्मान के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उन्होंने कहा कि भवन, सड़क और अन्य निर्माण कार्यों में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके बिना कोई भी निर्माण संभव नहीं है।

श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि देश की उन्नति, समृद्धि और खुशहाली में उनका अहम योगदान है।

इस अवसर पर श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा नवीन निर्माणाधीन कृषि महाविद्यालय बेमेतरा, बी.टी.आई. रोड, ग्राम मोहभट्ठा एवं ग्राम निनवा में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर श्रम कानूनों की जानकारी दी गई।

शिविर में बताया गया कि श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से इस दिवस का आयोजन किया जाता है।

अधिकार मित्रों ने यह भी जानकारी दी कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा या तहसील स्तर पर तालुका विधिक सेवा समिति से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *