कोरिया : कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…

समय.सीमा में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के दिए निर्देश

दूरस्थ अंचलों के पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मार्कफेड, सहकारिता, खनिज, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, स्कूल शिक्षाए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्यए समाज कल्याण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, लोक निर्माणए जल संसाधन, कृषि, वन विभाग तथा नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य से पीछे हैए वे कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय.सीमा के भीतर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्रों की उपलब्धता, एग्रीस्टेक पंजीयन, मनरेगा के तहत रोजगार, आधार अपडेट, आयुष्मान कार्डए वय वंदन कार्ड, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई.केवाईसी तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलको, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदीए एडीएम श्री सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर श्री डीडी  मंडावी, संयुक्त कलेक्टर श्री अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू, श्री उमेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *