‘बस आज की रात है जिंदगी…’, हत्या से एक महीना पहले इसी गाने पर नाचता दिखा केतन; सच होती दिखी पंक्तियां…

पुणे के लोहगढ़ में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है। सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच केतन अग्रवाल का एक बेहद भावुक कर देने वाला आखिरी वीडियो सामने आया है।

हत्या से ठीक एक महीने पहले के इस फैमिली वाले वीडियो में केतन के पिता और उनकी मंगेतर सिया के माता-पिता बॉलीवुड के मशहूर गाने “यम्मा यम्मा… बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां होंगे कौन जाने” पर डांस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि कल यही गाना सच हो जाएगा और जिसके लिए यह खुशियां मनाई जा रही है वह मातम में बदल जाएगी।

सिंगर ने शेयर किया वीडियो

इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाली सिंगर रीतू शर्मा ने दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में केतन के पिता विशाल अग्रवाल और सिया के माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल अपने अन्य रिशतेदारों के साथ खड़े हैं।

इस दौरान केतन के पिता गायिका शर्मा के साथ बॉलीवुड का मशहूर गाना ” यम्मा यम्मा ” गा रहे हैं और वहां मौजूद लोग इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। कुछ ही सेकंड बाद केतन, सिया के पिता प्रवीण के साथ फिल्म गदर के गाने ” मैं निकला गद्दी लेके” पर नाचते हुए नजर आते हैं।

सिंगर ने सिया के लिए की सजा की मांग

सिंगर रीतू शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “7 मई को हमने उनके परिवार के यहां एक कार्यक्रम किया। आप सभी देख सकते हैं कि वे सभी कार्यक्रम का भरपूर आनंद ले रहे थे। दोनों परिवार कितने खुश थे। हमने केतन को अपनी आंखों से देखा। कितना मासूम बच्चा था. किसने सोचा था कि इस प्यारी सी आत्मा के साथ ऐसा होगा।”

सिंगर रीतू शर्मा ने सिया के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए सवाल किया कि किसी को नापसंद करने से आपको उसकी जान लेने का अधिकार नहीं मिल जाता। सिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी नहीं क्योंकि इससे उसके माता-पिता शर्मिंदा होते, लेकिन केतन के माता-पिता का क्या? क्या उसने उनके दुख के बारे में नहीं सोचा? गायिका ने सवाल किया।

गौरतलब है कि केतन को उसकी मंगेतर और चेतन चौधरी ने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले की एक चट्टान से धक्का देकर मार डाला था। सिया और चेतन दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *