भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब आईआईटी रुड़की की ओर से पेपर 1 व पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। आप तुरंत ही साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
कल तक रहेगा फीडबैक दर्ज करने का मौका
ऐसे स्टूडेंट्स जो प्रोविजनल आंसर की में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे वे कल यानी 26 मई सायं 5 बजे तक उस पर फीडबैक दर्ज कर सकेंगे।
प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
- जेईई एडवांस आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर JEE (Advanced) 2026 Provisional Answer Keys के नीचे आपको Paper 1, Paper 2 लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अब आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
कैसे दर्ज करें फीडबैक
अगर आप इसी उत्तर पर फीडबैक दर्ज करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर जाकर JEE (Advanced) 2026 Feedback on Provisional Answer Keys के नीचे Candidate Portal पर क्लिक करें। इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर फीडबैक दर्ज कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट 1 जून को होगा जारी
अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज किये गए फीडबैक का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जाता है तो उस प्रश्न के लिए अंक प्रदान किए जायेंगे। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
नतीजे एवं फाइनल उत्तर कुंजी 1 जून को जारी कर दी जाएगी। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।